
एकमा : सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार गुरुवार की रात्रि एकमा पहुँचे। एकमा पहुँचकर एसपी संतोष कुमार ने एकमा के पुलिस कर्मियों से हाल ही में हुई दो गोलीबारी की घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान एसपी ने जनरल स्टोर के गल्ला व्यवसाई संजय कुमार चौरसिया के दुकान का मुआयना लिया। इसके बाद एसपी पैदल ही अपने दल बल के साथ एकमा बाजार का मुआयना करने निकल पड़े।
इस दौरान एसपी ने सुपर मार्केट, सोनारपट्टी, दुर्गा स्थान, सिनेमा हॉल रोड आदि स्थानों का मुआयना किया।
एसपी संतोष कुमार ने संजय चौरसिया पर हुए गोलीकांड मामले में फरार दो अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी को दिया साथ ही अमित सिंह हत्याकांड मामले में भी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने को कहा।
इस दौरान एसपी संतोष कुमार ने बाजार के व्यवसाइयों से भी बातचीत की। व्यवसाई अनिल वर्मा व सुनील रस्तोगी ने एकमा बाजार में नियमित रूप से पुलिस बल की तैनाती की मांग की।
सारण एसपी संतोष कुमार ने कहा कि भयमुक्त माहौल देने के पुलिस कृतसंकल्पित है। एकमा में हुवे घटना के आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे। एसपी ने आमजनों से भी पुलिस को सहयोग किये जाने की अपील करते हुए एकमा थानाध्यक्ष व एकमा अंचल के इंस्पेक्टर बालेश्वर राय को कई निर्देश दिये।
इस दौरान एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, व्यवसाई वर्ग से अनिल वर्मा, सुनील रस्तोगी, रंजन रस्तोगी आदि उपस्थित थे।




Recent Comments