सारण/ तरैया

प्रखंड के पोखरेड़ा पंचायत के पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद एवं कार्यकारणी के सदस्यों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह बीईओ जयशंकर प्रसाद ठाकुर ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय कुमार यादव को किताब एवं उनके पत्नी कुमारी आरती को मोतियों की माला व मनोज राय को ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।वही कार्यकारणी के सदस्य अनुसूचित वर्ग से सीता देवी का नामांकन रदद् कर दिया गया है।03 अध्यक्ष पद सहित 22 कार्यकारणी के सदस्य नामांकन कराया था।जिसमें 03 अध्यक्ष पद व 21 कार्यकारणी सदस्य चुनाव मैदान में है।जिनका 17 अप्रैल को चुनाव होना है।