*भूमापक नया -पुराना नक्शा उदाकिशुनगंज अंचल में उपलब्ध*
चंदन कुमार झा,दैनिक खोज खबर ,मधेपुरा !
मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के अंचल कार्यालय में भूमापक  नक्शा अनुमंडल के सभी प्रखण्डों के जनता के लिए उपलब्ध है ! जमीन का नया और पुराना नक्शा खोजने के लिए आम लोग परेशान रहा करते थे ।नक्शा के लिए लोग  जिला मुख्यालय से लेकर कमिश्नरी तक खाक छानते फिरते थे फिर भी नक्सा उपलब्ध नहीं हो पाता था। कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद  लोगो को एक दिन में नक्शा मिल पाना संभव नही हो पाता था। इलाके में भूमि बिवाद अधिक होने से  खासे परेशान रहने वाले लोगों के लिए जमीन का नक्शा उपलब्ध करना ईश्वर से दर्शन के बराबर माना जाता  था ।लेकिन यही  परेशानी अब गुजरे जमाने की हो गई है।लोगो को अब नक्शा के लिए अन्यत्र नही भटकना होगा ।सरकार ने सभी प्रखंड कार्यालय में नक्शा छापने का मशीन लगा दिया  है।उदाकिशुनगंज अंचल में तो नक्शा बनाने  का कार्य शुरु कर दिया गया है ।यहाँ पर नया और पुराना नक्शा आसानी से मिल रहा है ।बिहार राज्य सर्वेक्षण विभाग ने इसके लिए कर्मचारी  की प्रतिनियुक्ति कर दिया है ।जस्ता सोधक अर्जुन सिंह बताते है कि अब मशीन द्वारा मिनटो में लोग नक्शा प्राप्त कर सकते है ।इसके लिए आसान  तरीका है ।लोग अंचल कार्यालय में उपलब्ध एक आवेदन के साथ डेढ सौ रूपये फीस जमा करेंगे ।लोगो को हाथो हाथ नक्शा मिल जाएगा । गौरतलब हो कि नक्शा को लेकर हो रहे परेशानी को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया ।
*उदाकिशुनगंज के सीओ उत्पल हिमवान के अनुसार*–
तत्काल उदाकिशुनगंज अनुमंडल के सभी प्रखण्डों के जनता के लिये भूमापक नक्शा उदाकिशुनगंज अंचल कार्यालय से उपलब्ध करवाया जा रहा है !
इसके लिये तत्कालीन राज्य सरकार के भूमि सुधार विभाग ने  वर्ष  2015  में गहन मंथन के बाद एक कमेटी बनाई थी ।कमेटी ने नक्शे को लेकर लोगों की परेशानी कम करने का निर्णय लिया । दो साल के बाद सरकार का निर्णय जमीन पर दिखाई देने लगा है। वास्तव में अंचल में नक्शा मिलने से लोगों को काफी सहूलियत होगी ऐसा सीओ हिमवान ने पत्रकार को बतायी !