*मधेपुरा:चौसा पश्चिमी ग्राम कचहरी में पूर्व सरपंच कविता देवी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित*
👈कुंजबिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर “मधेपुरा👉
मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड अंतर्गत ग्राम कचहरी चौसा पश्चिम में 2006 के त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित महिला सरपंच कविता देवी का श्रद्धांजलि शोकसभा आयोजित किया गया।
वर्तमान *सरपंच रीता देवी* की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर माननीया कविता देवी का कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि 9 अगस्त 2009 को चौसा पश्चिमी ग्राम कचहरी का विधिवत उद्घाटन और शुभारंभ किया गया, जिनका श्रेय कविता देवी को ही जाती है ।तत्कालीन *प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधांशु शेखर एवं चौसा के चिर परिचित समाजसेवी, शिक्षाविद अविनाश चंद्र यादव* उद्घाटन के साक्षी बने थे ।कविता देवी बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थी। तथा संतमत परिवार के प्रखंड संयोजक के पद पर महिला सत्संगी को एकत्र कर सत्संग की महिमा भी समाज के बीच गाते रहे इनका जन्म 9 अगस्त 1942 को हुआ था। आकस्मिक निधन 19 अप्रैल 2017 को हो गया ।तथा इन्हीं के कार्यकाल में ग्राम कचहरी के न्याय सचिव एवं न्याय मित्र का भी नियोजन में अहम भूमिका रही ।
चौसा पश्चिमी ग्राम कचहरी के उपसरपंच राजकुमार अग्रवाल, दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष शोभाकांत पासवान ,सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद यादव ,उपसरपंच महेंद्र शर्मा, जय किशोर शर्मा, सूर्यप्रकाश राजेश, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि संतोष पासवान, फुल शहीद आलम ,मोहम्मद शमशेर, अनूप लाल मेहता ,चौसा पूर्वी सरपंच प्रतिनिधि छितिज प्रसाद सिंह, ब्रजेश पासवान, अखिलेश मेहता, रुपेश कुमार ,राजेंद्र यादव ,गोपाल पोद्दार, शिक्षक रंजीत कुमार सिन्हा, कुंज बिहारी शास्त्री उपस्थित होकर माननीय पूर्व सरपंच कविता देवी के तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि समर्पित किया एवं उपस्थित जनों ने मौन धारण कर उनकी अंतरात्मा कि शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है ।
इस मौके पर *ग्राम कचहरी के न्याय मित्र विनोद कुमार मेहता*ने कविता देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि *उन्होंने अपने कार्यकाल 2006 -2011 में अपने से ग्राम कचहरी में उपस्थित होकर कई दर्जन जटिल से जटिल मामला का निष्पादन किया । जो कि अबतक का अभूतपूर्व कार्य के रूप में स्मरणीय है। उन्होंने ग्राम कचहरी के कार्य दिवस पर उपस्थित होकर समाज के विवाद को बड़ी शांतिपूर्वक समाधान का मार्ग बताते हुए दोनों पक्ष के वादी -प्रतिवादी को समझा कर केस का निष्पादन किया करती थी। जो जीवन पर्यन्त मुझे याद रहेगा* ।साथ ही श्री मेहता ने धन्यवाद ज्ञापित कर उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया। ग्राम कचहरी का कार्य दिन भर के लिए स्थगित किया गया।




Recent Comments