सारण :लूट कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर फायरिंग
#बाल-बाल बचे तरैया व पानापुर थानाध्यक्ष
#पुलिस पर फायरिंग करते अभियुक्त फरार
तरैया:29मार्च 2018
डुमरी गाँव मे लूट कांड के अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर अभियुक्त फायरिंग करते हुए फरार हो गया।पानापुर थाना के लूट कांड संख्या 57/17 के अप्राथमिक अभियुक्त डुमरी के सुनील कुमार महतो के घर गुरुवार को उसे गिरफ्तार करने पानापुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो एवं तरैया थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद पहुँचे।पुलिस को पता लगा कि वह अपने दालान पर है।जब पुलिस वहा गयी तो पुलिस को देखते ही अभियुक्त अपने पिस्टल से पुलिस पर गोली चलायी।जिससे बाल-बाल थानाध्यक्ष बच गये।फिर चार फायरिंग करते हुए अभियुक्त फरार हो गया।तरैया थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि अभियुक्त पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए धनी बस्ती का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा।घनी बस्ती के कारण आस-पास के लोग भी गोली के चपेट में आ सकते थे।पुलिस का कहना है इसलिए पुलिस ने गोली नही चलायी।




Recent Comments