पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इण्डिया ने मुस्लिमों पर हो रहे हमलो के मामले मे पुलिस अधिक्षक को दिया ज्ञापन
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 17 जून। पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इण्डिया भीलवाड़ा के प्रतिनिधि मण्डल ने एस.पी. से मुलाकात की और भीलवाड़ा के हालात पर गम्भीर चर्चा की जिसमे हाल ही की घटनाओ का भी जिक्र किया गया।
हाल ही शहर में मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया गया जिसमें 6 जून को गुलनगरी निवासी मुजाहिद सिलावट,13 जून को लादू पठान व 16 जून को एक मुस्लिम युवक पर षडयंत्रपूर्वक चाकू से जानलेवा हमला किया गया।
पॉपुलर फ्रंट के ज़िला महासचिव अब्दुल सलाम ने कहा कि शहर में नफरत फैलाने के लिए कुछ असामाजिक तत्त्व एवं अज्ञात संगठन नकाबपोश होकर मुस्लिमों युवकों पर साजिश रच कर लगातार हमला कर रहे है जिसको भीलवाड़ा पुलिस प्रसाशन रोकने में नाकाम साबित हो रहा है या जानबूझकर या राजनीतिक दबाव से इसे रोकना नहीं चाहता है जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे है।
कांग्रेस प्रवक्ता निसार सिलावट ने बताया की प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को चेतावनी दी कि उक्त घटनाओं में लिप्त अपराधियों व शहर में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की साजिशों का तुरंत खुलासा किया जाये एवम अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये यदि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी नही हुई तो शहर का आम मुस्लिम समाज सड़क पर उतरकर इन घटनाओं के खिलाफ जल्द राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
पॉपुलर फ्रंट के प्रतिनिधि मण्डल में पॉपुलर फ्रंट के जिला महासचिव अब्दुल सलाम,शहजाद देशवाली,आबिद कुरेशी, अब्दुल हमीद रंगरेज,मोहम्मद हारून,निसार सिलावट,एडवोकेट जाकिर हुसेन, एसडीपीआई जिला अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक, फ्रंट के जिला कार्य कारिणी सदस्य मोहम्मद आसिफ,रिज़वान गौरी व अन्य पदाधिकारी मोजूद थे।