
मढ़ौरा के सभा में बोले तेजस्वी-लालू यादव को साजिश कर झूठे मुकदमे में फंसाया गया हैं
मढ़ौरा : केंद्र की मोदी सरकार ने साजिश कर मेरे पिताजी लालू यादव को जेल भेजवाने का काम किया हैं । वहीं पलटू चाचा नीतीश कुमार ने भी बिहार कें जनमत कें खिलाफ सांप्रदायिक पार्टी भाजपा से मिल बिहार की सत्ता चला रहे हैं । उक्त बातें पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हाई स्कूल मढ़ौरा के मैदान में चुनावी सभा में कहीं ।

उन्होने रांची कें जेल अस्पताल में भी साजिश कर मुझसे मिलने से रोका गया। फिर भी जनता सर्वोपरि हैं । एक एक वोट राजद कें पक्ष में करेगा । सभा को पूर्व विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने भी संबोधित करते हुये कहा की देश औऱ संविधान खतरा में हैं । इसको बचाने की जरूरत हैं । नरेन्द्र मोदी की केंद्र औऱ नीतीश कुमार की बिहार में झूठ औऱ फरेब की सरकार हैं । इसे हटाने की जरूरत हैं । वहीं सारण कें राजद प्रत्याशी व पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय ने कहा की 2014 में जिन वादों कें बूते केंद्र में मोदी सरकार आयी , वो सभी वादों कें साथ वादाखिलाफी की हैं । दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने का वादा किया था । लेकिन कोई रोजगार युवाओं को नहीं मिला । वहीं जीएसटी व नोटबंदी लागू करने से देश की रीढ़ को कमजोर कर दिया ।

स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय ने लोगों को सबसे अधिक मढौरा क्षेत्र से वोट दिलाने का लोगों से आह्वान किया । इस मौके पर पूर्व विधायक उदित राय , प्रो लाल बाबू यादव, जिलानी मोमिन , अमर सिंह , लाल बाबू गिरी , विष्णु गुप्ता , ललन राय समेत दर्जनों लोग थे ।




Recent Comments