
मांझी(सारण)। रविवार को पूर्व जिप सदस्य अशोक सिंह के अग्रज व एसबीआई के सीएसपी संचालक प्रमोद सिंह का दाह संस्कार मांझी श्मसान घाट पर सम्पन्न हो गया। दाह संस्कार में विभिन्न दलों के अनेक नेता व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र पंकज कुमार ने दी। दहाड़ मार कर रो रहे परिजनों को ढांढस देने उमड़ी भीड़ में शामिल लोग भी अपना आंसू रोक नही पाए। दाह संस्कार में शामिल नेताओं में छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह जितेंद्र सिंह देवेन्द्र सिंह हेम नारायण सिंह राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यू सिंह पूर्व प्रमुख अनिल कुमार पाण्डेय पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह धर्मेन्द्र सिंह समाज मुखिया जितेंद्र सिंह पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह विजय सिंह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर ओझा लोजपा नेता मुन्ना सिंह प्रयाग साह सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज प्रसाद कृष्णा सिंह पहलवान विजय सिंह अनु खान तथा गायक रत्नेश रतन आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




Recent Comments