शारीरिक शिक्षक के निधन पर शोक सभा

छपरा. सारण फुटबॉल संघ के तत्वावधान में शारीरिक शिक्षक समिऊलहक अंसारी के निधन पर शोक सभा का आयोजन राजयपाल कालेज में किया गया. अध्यक्षता रामपृत राय ने की. सत्यप्रकाश यादव कहा कि स्व अंसारी ने अपना पूरा जीवन खेल के विकास में लगाया. विशेष तौर पर महिला फुटबॉल को अलग पहचान दिलाई. उनके जाने से जिला के खेल जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है. सभा में पूर्व स्टेट फुटबालर शिवजी राय, सुरेश प्रसाद सिह, जफरूल्लाह खान, सभापति बैठा, विरेन्दर यादव, राजन यादव, निर्मल ठाकुर, नागेदर साह, विरूद्ध यादव आदि खेल प्रेमियों ने अपने विचार व्यक्त किए. दूसरी तरफ सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी शोक व्यक्त किया है. जिनमें प्रधान सचिव दिनेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अभय सिंह, विजय विजयेंद्र, मुमताज आलम, सइद अहमद शामिल हैं.