लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करना परम कर्तव्य : धर्मेंद्र
जेपी के पैतृक गांव सिताबदियारा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
हजारों की संख्या में इलाज कराने पहुंचे मरीज
जांच के उपरांत मरीजों में बांटी गयी निःशुल्क दवा

छपरा। रिविलगंज प्रखंड के सिताबदियारा में जेपी फाउंडेशन के प्रांगण में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में आसपास के टोले-गांव से एक हजार की संख्या में लोग अपना इलाज कराने पंहुचे थे। सिताबदियारा पंचायत के लाला टोला, रामेश्वर टोला, शोभा छपरा, छोटका बैजू टोला, चैन छपरा, रावल टोला व अन्य टोले से महिला, पुरुष व बच्चे पहुंचकर निःशुल्क इलाज कराया। साथ ही मुफ्त में दवा दी गई। वहां पर हर रोग से सम्बंधित अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे।

छपरा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के माध्यम से अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात थी। डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. कवरेन्द्र कुमार व डॉ. इफ्तेखार अहमद ने मरीजों की हेल्थ चेकअप की। मरीजों का ब्लड टेस्ट भी किया गया। समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह की देखरेख में कैम्प को सफल बनाया गया। समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि शिविर से लोगों का कायाकल्प हो यही मेरी कामना है। गरीब-असहाय लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करना परम कर्तव्य है।

सेवा करने से कुछ जाता नहीं है। जेपी नारायण के पैतृक गांव सिताबदियारा में कैम्प लगने से लोगों की सेवा करने का मौका मिला। यहां के नागरिक कैम्प से काफी खुश दिखे। लोगों ने भी समाजसेवी द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य की प्रसन्नता की। दशई सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले लगातार कैम्प लगाया जाएगा। शिविर में मुखिया सुरेंद्र सिंह, जेपी फाउंडेशन के सचिव आलोक सिंह, भाजपा कार्यकर्ता भोला सिंह, मनोज सिंह, भानु सिंह, अभिमन्यु सिंह, रिविलगंज के जिला पार्षद लियाकत अली, अरुण सिंह, अजित सिंह, रामजी सिंह, सुनील सिंह, ददन डॉक्टर, विश्वनाथ सिंह, जदयू के पंचायत के अध्यक्ष दुर्गेश, विनोद सिंह, जुनेद आलम, अरुण कुमार, नीरज कुमार गुप्ता, शैलेश दुबे, शेषनाथ सिंह पप्पू, गणेश राय, अमित कुमार, मनोज कुमार, बिट्टू, धर्मशीला कुमारी, सुजाता, प्रियंका कुमारी, खुशबू, बेबी, अनुराधा, संध्या कुशवाहा व अन्य शामिल है।




Recent Comments