भारत स्काउट गाइड सारण के द्वारा पर्यावरण दिवस तथा बाढ़ सुरक्षा सप्ताह पर हुआ रैली का आयोजन


छपरा :मंगलवार को भारत स्काउट गाइड सारण के द्वारा पर्यावरण दिवस तथा बाढ़ सुरक्षा सप्ताह पर रैल्ली का आयोजन किया गया।संस्था के उपाध्यक्ष श्री सुरेश प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।रैल्ली में डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के लगभग 60 स्काउट गाइड ने भाग लिया।यह रैल्ली शिशु पार्क से रवाना होकर थाना चौक,नगरपालिका चौक, सलेमपुर चौक, गाँधी चौक, कटहरी बाग होते हुए वापस शिशु पार्क में आकर समाप्त हुआ।स्काउट गाइड रैल्ली में ‘बृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ जैसे नारे गूँजे।रैल्ली को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष ने स्काउट गाइड से बृक्ष लगाने की अपील की।तथा राष्ट्रपति स्काउट अमन राज,प्रणब,अंकित कुमार श्रीवास्तव, सानिध्य प्रकाश तथा अभिमन्यु कुमार ने पाँच बृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।यह रैल्ली जिला सचिव भारत स्काउट गाइड सारण श्री त्रिवेणी कुँवर के आदेश से निकाली गई।रोहित राज,निशा कुमारी तथा अन्य स्काउट गाइड ने भाग लिया।




Recent Comments