छपरा सिवान रेलखण्ड पर मेगा ब्लॉक, कई सवारी गाड़ियां निरस्त
विनीत कुमार, छपरा
छपरा सिवान रेलखण्ड पर एक बार फिर मेगा ब्लॉक लिया गया है। एकमा व दाउदपुर स्टेशनों के बीच हेकाम ग्राम स्थित मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को अंडरग्राउंड समपार बनाया जाए रहा है।
इस बार मानवरहित समपार को अंडरग्राउंड करने के लिए 4 घण्टे का ब्लॉक लिया गया है।

छपरा सिवान रेलखण्ड पर ब्लॉक के कारण कई सवारी गाड़िया निरस्त की गई है जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को मशरख के रास्ते सिवान के लिए चलाया जाएगा।
भटनी से चलकर छपरा आनेवाली 55010 सवारी गाड़ी निरस्त है जबकि बथुआ बाजार से चलकर हाजीपुर जानेवाली 55542 सवारी गाड़ी बथुआ बाजार व छपरा के बीच निरस्त रहेगी। यह सवारी गाड़ी छपरा से ही हाजीपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

छपरा से चलकर भटनी जानेवाली 55115 सवारी गाड़ी निरस्त है साथ ही गोरखपुर से चलकर पाटलिपुत्रा जानेवाली 55008 सवारी गाड़ी भी निरस्त है। इस कारण रेलयात्रियों को काफी परेशानी होगी।