भाजपा-जद(यू)के लोगों को जननायक की जयंती मनाने का नैतिक हक नहीं-राजद
———————
छपरा।सारण जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव, बिहार प्रदेश महिला राजद की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा प्रतिमा कुशवाहा, वरीय राजद नेता राधेकृष्ण प्रसाद, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राय व महासचिव दयाशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में भाजपा और जद(यू)के नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाने का कोई नैतिक और सैद्धान्तिक अधिकार नहीं है।राजद के नेताओं ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार जिन लोगों के साथ मिलकर बिहार में सरकार चला रहे हैं। वही लोग पूर्व में आरक्षण के खिलाफ में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को अपमानित व जलील करने का काम किये हैं।राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने कहा कि जिनकी राजनीति की दुकान जननायक के नीतियों के बुनियाद पर टिकी है। वही लोग कुर्सी के लालच में जननायक के आत्मा को लहू लुहान करते हुए आज मनुवाद के गोद में जा बैठे हैं, जिन्हें बिहार की जनता कभी मांफ नही करेगी। राजद प्रवक्ता ने कहा कि जनादेश की चोरी कर नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार बनाकर वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में जनता के फैसले का अपमान करने का काम किये हैं।




Recent Comments