वेतनमान निर्धारण में हो रही देरी से आक्रोशित शिक्षकों ने बीआरसी पर कर दी तालाबंदी

मढ़ौरा (सारण):
नव प्रशिक्षित शिक्षकों ने वेतनमान निर्धारण और सेवा पुस्तिका संधारण में हो रही देरी के वोरोध में शुक्रवार को तालाबंदी कर दी । परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष सूर्यदेव सिंह के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय में तालाबंदी कर बीईओ के खिलाफ नारेबाजी किया। हालांकि शिक्षकों ने आपसी बातचीत कर आधे घंटे बाद तालाबंदी समाप्त करा कर बीआरसी खुलवा दिया । उपस्थित शिक्षक बीईओ पर आरोप लगा रहे थे कि पिछले पांच-छः महीने से मढ़ौरा के प्रभार सौंपा गया है फिर भी प्रभारी बीईओ विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा मढ़ौरा बीआरसी कार्यालय नहीं आते हैं।

इसके जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय से नव प्रशिक्षित शिक्षकों के वेतनमान निर्धारण के आदेश निर्गत होने के बावजूद भी बीईओ शिथिलता बरत रहे हैं। वेतन निर्धारित नही होने से नव प्रशिक्षित शिक्षक आर्थिक नुकसान झेल रहे है । कई शिक्षकों ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि बीइओ छ महिने से मढ़ौरा के प्रभार में है लेकिन वे सभी कभी चेहरा तक नही देख सके है । अनुमंडल मुख्यालय होने के बाद भी बीइओ का यह लापरवाह रवैया शिक्षकों के विकास में बाधक बन रहा है । तालाबंदी के दौरान शिक्षक हरेंद्र प्रसाद राय, पंकज कुमार गुप्ता, किरण कुमारी,, रेणुका कुमारी, अंजू कुमारी, अनिता कुमारी, सानन्द श्रेष्कर, विनोद कुमार, अर्जुन कुमार, अंकित कुमार सिंह सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे ।

बीइओ ने कहा –

बीईओ विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने तालाबंदी पर कहा कि यह सब नेतागिरी है । नव प्रशिक्षित शिक्षकों के वेतन निर्धारण के लिये एक सप्ताह पूर्व 18 जनवरी को जिला मुख्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है। समझ बूझकर कार्य का जल्दी निष्पादन कर दिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षक को धैर्य रखना चाहिये ।