आंगनवाड़ी में सेविका-सहायिका के शोषण के खिलाफ शुरू होगा आंदोलन : विधायक
मढ़ौरा(सारण):आंगनवाड़ी सेविका सहायिका के साथ बढ़ रहे शोषण के खिलाफ आन्दोलन शुरू किया जायेगा I

प्रखंड में आंगनवाड़ी सेविका सहायिका से अवैध वसूली और निर्धारित कार्य से अतिरिक्त कार्य लेने के विरोध में जमा हुई सेविका सहायिका के बैठक में स्थानीय राजद विधायक जितेन्द्र राय ने कही I पीपी इंटर कॉलेज में आयोजित बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सेविका सहायिका के बैठक में बोलते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान में व्यवस्था भ्रष्ट्राचार में डूबी है I इस व्यवस्था में सेविका सहायिका सरकारी तंत्र और आम लोग दोनों तरफ से परेशान है I इस बिगड़ चुकी व्यवस्था में सुधार के लिए उनके तरफ से प्रयास तेज किया जायेगा I इस समस्या को लेकर सभी अधिकारीयों से बात होगी जरुरत हुई तो वे इस समस्या को वे सदन में ले जायेगे I

इसके पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी सेविका सहायिका की समस्या को पहले से महशुश करते रहे है I वे खुद और मुखियां के प्रतिनिधि के तरफ से सभी सेविका,सहायिका का सहयोग किया जाता रहा है I संघ के राज्य पदाधिकारी ने कहा कि जिस तरह से सेविका सहायिका से काम लिया जाता उस अनुपात में काफी काम मानदेय दिया जा रहा है I काम के बोझ से सेविका सहायिका काम के साथ मानसिक तनाव में रह रही है I केंद्र सरकार के तरफ से मानदेय में वृद्धि काफी काम है इस राशि में सेविका सहायिका के लिए अपना परिवार चलाना मुश्किल है I जिला अध्यक्ष पुष्पा पाठक ने कहा कि सरकार की महिला सशक्तिकरण के नारा में आंगनवाड़ी सेविका,सहायिका नहीं आती है I आंगनवाड़ी सेविका सहायिका का लगातार बढ़ता शोषण सरकार के लिए एक कला धब्बा है I गोविन्द मिश्रा, लालबाबू प्रसाद सहित अन्य ने सेविका सहायिका की समस्या को सामने रखा I
▪सेविकाओं ने लगाया आरोप-
सेविकाओं ने अपने सम्बोधन में आरोप लगाया कि मढौरा परियोजना द्वारा जानबूझकर सेविकाओं को परेशान किया जाता है I पोषाहार उठाव के साथ ही दलाल के माध्यम से पैसा वसूला जाता है I लेट होने पर पोषाहार वितरण के समय पर्यवेक्षिका द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुचकर कमी बताकर पैसे की वसूली की जाती है I उसके बाद वसूली जारी रहती है किसी कार्य से कार्यालय आने पर भी कर्मी राशि की मांग करते है I इतनी बार रुपये की उगाही के बाद भी सेविका सहायिका को कार्यालय से कोई सुविधा नही मिलती I साथ ही उनकी कार्यो में भी कई अन्य कार्य कराया जाता है जो नियम के खिलाफ हैI
#साभार : संजीव कुमार /दैनिक भास्कर , मढ़ौरा