अब ग्रामीण चिकित्सक बने सामुदायिक चिकित्सक,तीन माह का मिला प्रशिक्षण

तरैया/सारण
अब आप ग्रामीण चिकित्सकों को लोग झोला छाप डॉक्टर नही कहेंगे,प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब आपका नया नाम सामुदायिक चिकित्सक होगा।उक्त बातें रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद ने ग्रामीण चिकित्सको के प्रशिक्षण शिविर के समापन के मौके पर चिजितसको को सम्बोधित करते हुए कहा।ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनआईओएस के द्वारा ग्रामीण चिकित्सकों को तीन माह से रेफरल अस्पताल में प्रशिक्षण दिया जा रहा था।तरैया और इसुआपुर सहित अन्य प्रखण्डों के भी कुल 91 ग्रामीण चिकित्सको को रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद और डॉ एबी शरण ने प्रशिक्षण दिया।इनका प्रशिक्षण 21 जुलाई से चल रहा था।जो 30 अक्टूबर को सम्पन्न हो गया।प्रभारी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के बाद अब आप सामुदायिक चिकित्सक के नाम से जाने जायेंगे।प्रभारी ने सामुदायिक चिकित्सको को फूड प्वाजिनिंग, कालाजार,डेंगू,मलेरिया,सर्प दंश,कान में कीड़े घुस जाना,लू लगना, पानी मे डूबना इत्यादि आपात बीमारियों के प्राथमिक उपचार के तरीके को सिखाया।उक्त मौके पर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक एबी शरण,सामुदायिक चिकित्सक डॉ रंजीत कुमार सिंह,डॉ. असलम,डॉ विजय कुमार सिंह,डॉ राजीव कुमार सोनी,डॉ मुन्ना आलम,डॉ विनीत कुमार,अनिल कुमार शर्मा,मणिकांत ठाकुर,प्रेमनारायण मित्रा, नारायण तिवारी व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments