कारोबारी भागने में रहा सफल

जमुई । (संजीव कुमार सिंह) :
शनिवार को अहले सुबह उत्पाद पुलिस ने बटिया चेक पोस्ट के पास 40 कार्टून शराब के साथ वाहन को जप्त करने में सफलता पाई । वही उत्पाद पुलिस को देख वाहन चालक भागने में सफल रहा । यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई है । उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि महिंद्रा पीकप वाहन गाड़ी नंबर बीआर 2K 7557 जिसमें 40 कार्टून विदेशी शराब जप्त किया है। पिकअप वाहन में इंपीरियल ब्लू 13 कार्टून 375ml, इंपीरियल ब्लू का पांच कार्टून 750ml , रॉयल चैलेंज 5 कार्टून 750ml, रॉयल स्टैग 16 कार्टून 375ml का है जो 360लीटर होता है । उन्होंने बताया कि यह सभी शराब ₹4 लाख की आंकी जा रही है । कारवाई का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार खुद कर रहें थे । टीम में इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह, दारोगा शिवनंदन कुमार, मधुसुदन यादव सहित उत्पाद पुलिस और दजनों सैफ जवान उपस्थिति थे ।




Recent Comments