
नगरा में शहीदों के याद में कैंडल मार्च निकाला
नगरा(सारण) : पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिये शनिवार की शाम नगरा के ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला।युवाओं की टोली का आक्रोश उनके के नारों से ज़ाहिर हो रहा था।सभी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।वो देश की सरकार से शहीद जवानों के खून का बदला तुरंत लेने की बात कर रहे थे।

प्रखंड के नगरा,अर्वा,कादीपुर,अफौर,खैरा,खोदाईबाग,मानपुर सहित कई जगहों पर शोक सभा का भी आयोजन किया गया।आक्रोशित युवकों ने नगरा चौक को घण्टों जाम कर दिया।शहीद जवानों की शोक में पूरे बाजार में सन्नाटा छाया रहा।अलग अलग निकाले गए कैंडल मार्च में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।नगरा चौक का परिक्रमा करने के बाद 2 मिनट का मौन रखा गया।इस अवसर पर जमालुद्दीन अंसारी,गोविंदा कुमार,अरुण कुमार ब्याहूत,राजा रॉय, नसीम अख्तर,विकास कुमार,आदर्श, काशिफ अहमद,रवि कुमार, रामशंकर यादव,मनोज कुमार ब्याहूत, शैलेश साह,वसीम अकरम,मुखिया प्रतिनिधि संजीत कुमार राय, सरोज रॉय, मनीष यदुवंशी, आदर्श पराशर, नीरज कुमार, दमोदर पांडेय, पूर्व मुखिया अमर प्रसाद, रवि कुमार, बिशाल कुमार, बिकाश, सूरज कुमार सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद थे.




Recent Comments