
मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विक्रमपुर-नौतन गांव की पानी भरे चंवर में बोरी में भर शव फेंके जाने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात किया और काफी कसरत करने के बाद पुलिस ने बोरी खोलवाया तो उसमें मृत बछड़े की बॉडी था।बताया जा रहा है कि गांव के युवकों ने चंवर बीच सड़क से जाते वक्त बदबू दे रहा था तो इधर उधर ताक झांक कर देखा तो एक फेंके गए बंद बोरी के ऊपर मक्खियों का झुंड था और उधर से काफी बदबू आ रहा था।तब लोगो को शक हुआ कि किसी ने शव तो नहीं फेंक दिया है! इसको लेकर सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाँच किया तो मृत बछड़ा को किसी ने प्लास्टिक वाली बोरी में बंद कर फेंक गया था, जो सड़ कर बदबू देना शुरू कर दिया था।




Recent Comments