बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न सशक्तता कार्यक्रमो को देखने पहुँचे युवा स्वयंसेवक, माँ यूथ टीम ने किया जोरदार स्वागत
दैनिक खोज खबर, छपरा

माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन, बंगरा, जलालपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत भ्रमण किया गया। इस भ्रमण में मुजफ्फरपुर, आरा, हाजीपुर व सारण जिले के 96 प्रशिक्षुओं के अलावे जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान, बलिया एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

संगठन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए इस भ्रमण कार्यक्रम हेतु माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन को रोल मॉडल संगठन के रूप में चयनित करने पर आभार व्यक्त किया। संगठन की सचिव राठौर जया सोनल ने बताया कि यहां पर बालिका शिक्षण, बालिका आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण, सिलाई-बुनाई आदि निःशुल्क सिखाये जाते है। इसके अलावे रक्तदान, नेत्रदान, मतदाता जागरूकता, बाल विवाह विरोध आदि के सम्बंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते है। संगठन मुख्यालय पर सारण पुस्तकालय भी स्थापित है।
संगठन के संस्थापक सदस्यों में से एक राठौर नितान्त ने इसके शुरुआत से अब तक के लम्बे इतिहास के कार्यकलापों के बारे में बताया। उन्होंने ने बताया कि वर्ष 2005 में इसकी स्थापना से अब तक इसका उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक कार्यों हेतु प्रेरित करना है।

मौके पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन, छपरा एवं जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान, बलिया द्वारा माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन को स्मृति चिन्ह के रूप में लोकनायक की तस्वीर भेंट की गई। कार्यक्रम में अंगद जी, शैलेश जी, पारस नाथ जी, सत्यनारायण जी, रीना सिंह, राठौर श्रीमान्त, रौशन सिंह, अमृतेश सिंह, बजरंगी सिंह, सुधांशू सिंह, अमरेन्द्र सिंह,विवेक विजय, अमित पंडित, विनोद पंडित, शिवांगी राठौर, राजू,विशाल , मृत्युंजय ,अमन ,विक्की ,रविशंकर ,सुमित ,मनीष ,दीपक ,रोहित ,आदि मौजूद थे।




Recent Comments