सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मी समेत सहोदर भाइयों की मौत से घऱ में मचा कोहराम
ロरिपोर्ट-अज़हर करीम/इसुआपुर (सारण)- सीमावर्ती बनियापुर थाना क्षेत्र के छपरा-सत्तरघाट रोड में त्रिदेव मंदिर ख़बसी के पास अज्ञात अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बैंककर्मी समेत दो सहोदर भाइयो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतकों की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के नगराज गांव के दूधनाथ सिंह के रामबाबू सिंह तथा 28 वर्षीय गुड्डू सिंह के रूप में की गई है। रामबाबू डिफेंस डिपार्टमेंट के जल सेना से रिटायर्ड होकर पीएनबी भभुआ में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। जो छठ पूजा की छुट्टी में घर आये थे कल ही बुधवार को मायके में छठ कर रही पत्नी संगीता सिंह से प्रसाद लेकर अपने घर नगराज आये थे।जो बैंक की ड्यूटी जॉइन करने के लिए गुरुवार कि सुबह 4 बजे छोटे भाई गुड्डू के साथ मोटरसाइकिल से छपरा जा रहे थे कि रास्ते मे दुर्घटना में दोनों भाइयों की मौत हो गयी। घटनास्थल के पास बस के इंतजार में बैठे यात्रियों ने शोर मचाया तबतक अहले सुबह व धुंधले का फायदा उठाकर ड्राइवर ट्रक के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानिय सामाजिक कार्यकर्ता उमेश राय ने बनियापुर थाने को दी। जिसके बाद शीघ्र ही बनियापुर, इसुआपुर, तथा गौर ओपी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर गुस्साए लोगो को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं पूर्व प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव ने घटना की सूचना परिजनों तथा मीडियाकर्मीयों को दी। साथ ही सरकारी सहायता के लिए सीओ को घटनास्थल पर बुलाया। जहां सीओ अजय कुमार ठाकुर ने मृतकों के परिजनों को पारिवारिक योजना के तहत 20 हज़ार रुपये तथा आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 4 लाख रुपये दिलाने का आश्वाशन दिया। वहीं पूर्व में जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सीओ से बात की तथा हर संभव सरकारी सहायता दिलाने की मांग की। साथ ही डीएम सारण से बात कर आये दिन हो रहे सड़क दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए अनियंत्रित ड्राइव करने वाले ट्रक चालकों पर अंकुश लगाने के लिए कारगर उपाय करने की मांग की। जिसपर डीएम ने सकारात्मक पहल करने का आश्वाशन दिया।




Recent Comments