
बैंक गार्ड थे छुट्टी पर थे, इधर अपराधियों ने लुट की घटना को दिया अंजाम
अपराधियों द्वारा बैंक कर्मी को घायल कर 58 हजार रुपये की लूट
दो अपराधियों ने बैंक के अन्दर मौजूद ग्राहकों को बनाया बंधक,दो ने कर्मी पर जमाया कब्जा,और एक ने बटोरा रुपया
छपरा : एकमा थाना क्षेत्र के भरहपुर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में दिन दहारे पांच की संख्या में आये अपराधियों ने बैंक को लूटकर आराम से निकल गए ।हथियार से लैस आये अपराधियों ने बैंक में पहुचते ही बैंक में मौजूद सारे स्टाफ तथा ग्राहकों के साथ गन पॉइंट पर लेकर मारपीट किया इसके बाद एक अपराधी बैंक मैनेजर सुरेन्द्र गुप्ता के पास पहुंचकर उनसे स्ट्रोंग रूम की चाभी की मांग करने लगा तथा नहीं देने पर उनको पिस्टल की बेंट से सर पर मार कर उन्हें घायल कर दिया। वही दूसरा अपराधी कैशियर अमित कुमार सिंह के पहुंचकर उनके सारे नगद देने की बाते कही और नहीं देने पर उन्हें भी मारकर घायल कर दिया ।और कैश काउंटर पर रखे कैश को लेकर आराम से निकल गए इसकी भनक आस पास के लोग तथा बिल्डिंग के लोगो को भी नही लगी ।बैंक लुट के समय शाखा प्रबंधक,कैश क्लर्क के साथ एक चपराशी मौजूद था और बैंक गार्ड आज छूटी पर था
सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घटना का जाएजा लिया तथा घायल बैंक कर्मी से पूछ ताछ की और जांच में जुट गई|




Recent Comments