छपरा: नेहरू युवा केन्द्र संगठन छपरा के द्वारा 15 दिवसीय राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रवेश प्रशिक्षण शिविर जयप्रकाश नारायण नगर सिताब दियारा में चल रहा है।
इस प्रशिक्षण में 4 जिला भोजपुर, सारण, मुजफरपुर तथा वैशाली के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भाग लिए है।इन स्वमसेवक को सत्र-2019-18 में बहाली की गई है।

इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व में नेहरू युवा केन्द्र क्या है,इसकी कार्यपद्धति क्या है, यह किसके अंतगर्त आता है एवं इसका उद्देश्य क्या है ।साथ ही साथ सामाजिक,आर्थिक,एवं राजनैतिक महत्वाकांक्षा इसकी क्यों पड़ी स्वमसेवको को प्रशिक्षण दिया गया।
आज 11 दिन भी आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जिला सलाहकार समिति के सदस्य आकाश कुमार मोदी ने कहा कि आपदा बिना बताए आ जाती है जिसमे जान-माल की अभूतक्षति होती है।श्री मोदी ने भूस्खलन, भूकंप, सुनामी, तूफान, बाढ़, सूखा कैसे आती है इसके बारे में बताया साथ-साथ इसके बचाव एवं इस परिस्थिति में युवा स्वमसेवक का क्या दायित्व होना चाहिए इस पर जोड़ दिया ।आपदा प्रबंधन के लिए सरकार की भूमिका पर भी चर्चा किया।
मंत्रालय नामित सदस्य आशुतोष कुमार ने अनुशासन, चरित्र निर्माण, एकता जैसे मूलमंत्र दिये।
इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक पारस जी ,अंगद कुमार,अर्जुन कुमार, लेखापाल सत्यनारायण यादव आदि उपस्थित थे।