पूर्व के नाजिर व कर्मचारी ने नहीं दिया प्रभार

✍परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सिवान) : प्रखंड के अंचल कार्यालय द्वारा दो पदों से प्रभार नहीं दिए जाने पर राजस्व की क्षति हो रही है। नाजिर पद पर नए रवि प्रकाश तथा राजस्व कर्मचारी पद पर ओमकार नाथ राम को योगदान किए हुए 25 दिन हो गए। बावजूद उक्त कर्मियों को पूर्व के नाजिर सिंघासन राम तथा राजस्व कर्मचारी मनोज साह ने अभी तक प्रभार नहीं दिया जिसके चलते भूमि संबंधित मामले में राजस्व की क्षति हो रही है। पूर्व के नाजिर का तबादला सिवान डीएलआर तथा राजस्व कर्मचारी का तबादला हुसैनगंज में हो गया है फिर भी उनके द्वारा प्रभार नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते अंचल के कार्य बाधित है।