
बेलहरी गाँव मे एन्थ्रेक्स रोग से तीन गायें मरी, दर्जनों आक्रांत,स्वस्थ्य विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष
तरैया(सारण):01.10.2018।
प्रखण्ड के बेलहरी गाँव मे एन्थ्रेक्स रोग से अब तक तीन गायें की मौत हो चुकी है तथा दर्जनों आक्रांत है।जिससे गाँव के किसानों में मायूषी छायी हुई है।किसान ललन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 21 सितम्बर को ही एक लिखित शिकायत प्रतिवेदन प्रखण्ड पशु चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया है।फिर भी पशु चिकित्सक द्वारा गाँव मे नही पहुँचा गया और नही गायों का टीकाकरण किया गया।और न ही इस संक्रामक बीमारी से बचने का कोई उपाय किया गया।पशु चिकित्सक अस्पताल तरैया के कर्मियों के लापरवाही के कारण अबतक तीन गाये मर चुकी है।और दर्जनों मरने के कगार पर है।अब तक दरोगा सिंह की 70 हजार की एक गाय और एक बछड़ी तथा रामचन्द्र साह की 50 हजार की गाय मर चुकी है।तथा विनोद सिंह,ललन प्रसाद गुप्ता,अरुण पाठक,शम्भू सिंह,योगेन्द्र सिंह,राजेन्द्र सिंह,लालमोहन साह, कृष्णा शर्मा,ठाकुर सिंह,कन्हाई ठाकुर,रामभुलेंन सिंह आदि किसानों की गाय पिड़ित है।किसानों का कहना है कि पशु चिकित्सक अस्पताल को सूचना देने बाद भी लगातार गाये मर रही है।जिससे पशुपालकों में आक्रोश है।
#मीटिंग में था गाँव मे टीकाकरण शिविर लगेगा-
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि मैं मीटिंग में था सूचना मिली है।शीघ्र ही गाँव मे शिविर लगाकर टिकाकर और पिड़ित पशुओं का उपचार किया जायेगा।




Recent Comments