सारण :विश्व मानवाधिकार दिवस पर एनएसएस कैडेटों ने संगोष्ठी का किया आयोजन 

छपरा 
शहर के प्रिमियम  काॅलेज राजेन्द्र काॅलेज, छपरा मे रविवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सभी स्वयंसेवको  ने बढचढ कर कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम पदाधिकरी विभु कुमार ने विश्व मानवाधिकार दिवस पर मानव के अधिकारो के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि संविधान के निर्माण से पहले विश्व मानवाधिकार आयोग की स्थापना 10 दिसबंर 1948 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने की और उनके अधिकार से संबंधित अनुच्छेद भी बनाया । संविधान  मे दिये मूल अधिकार भी हमारे मानवाधिकार  है । मानवाधिकार मे 30 अनुच्छेद है जिसमे मानव के संबंधित अधिकार है । इस अवसर पर आलोक गुप्ता, अमृत कुमार, रोहित, धीरज कुमार, रतनेश कुमार, महिमा कुमारी, राहुल इत्यादि ने भी संबोधित किया ।