दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
गौनाहा प्रखण्ड के सहोदरा थाना क्षेत्र में धमौरा गांव के निवासी दो युवकों का मोटरसाइकिल दुर्घटना में टूटा पैर और शरीर मे अन्य जगहों पर भी लगी गम्भीर चोटें । बृहस्पतिवार की संध्या लगभग पांच बजे नेपाल से मोटरसाइकिल पर सवार भिखनाठोरी के रास्ते धमौरा स्थित घर जाने के दौरान उनकी मोटरसाईकिल रास्ते मे रेलवे के बीस नम्बर ढाला को पार करते समय अनियंत्रित होकर गीर गई। जिससे दोनों युवक घायल हो गये, जिससे राजा कुमार पिता रामायण मांझी उम्र बाइस वर्ष का दोनों पैर घुटना के नीचे टूट गया है। मुन्ना मांझी पिता मोहन मांझी उम्र बीस वर्ष का बायां पैर घुटना के नीचे टूट गया । इन दोनों को रास्ते मे जख्मी देखकर वहाँ के लोगों ने उनके परिवार वालों को घटना की सूचना दी। इसके बाद उनके परिवार वाले उन्हें इलाज के किए बेतिया अस्पताल ले गए। उधर सहोदरा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि इसकी सूचना थाना को नही मिली है ।




Recent Comments