दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया से स्थानांतरित रेलवे का रैक पॉइंट इनदिनों बेतिया से 9 किलोमीटर की दूरी पर कुमारबाग रेलवे स्टेशन पर संचालित हैंI जिला प्रशासन को इस बात का अंदेशा पहले से रहा, इसी को लेकर संभवतः कुमारबाग़ में पुलिस ने अपना आउट पोस्ट खोल दिया हैI वहीँ पर दो गुटों के संघर्ष में शुक्रवार की सुबह में सामग्री उतारने को लेकर भीडंत हो गई। वर्चस्व की लड़ाई में दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमे तीन व्यक्ति गंभीर रुप में घायल हैं। घायलों को इलाज अस्पताल भेजने की खबर है। वर्चस्व की लड़ाई में कुमारबाग ओपी के नजदीक रहने के बावजूद दोनों गुट ने तमंचेबाजी की और छह चक्र गोली भी चली, हालाकि पुलिस इससे इत्तेफ़ाक नहीं रखती है। उपर्युक्त गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नही मिली हैI इस आशय की खबर मिलते ही सदर एसडीएम विद्यानाथ पासवान, एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, चनपटिया अंचलाधिकारी, बीड़ीओ नगर, मुफस्सिल, योगापट्टी, नवलपुर, साठी, मनुआपुल, चनपटिया सहित करीब दर्जनभर थाने की पुलिस पहुंच गई। भीड़ इतनी अधिक कि पुलिस को भी भारी मशक्कत करना पड़ा, दोनों गुट के लोग पुलिस के पहुंचने के बाद भी पत्थरबाजी करते नज़र आये। पुलिस ने देखा कि पानी सर से ऊपर बहने वाली है तो अन्ततोगत्वा उन्हें हवाई फायर करनी पड़ी। पुलिस की फायरिंग के बाद दोनों गुट के लोग भागे व मामला शांत हुआ। दोनों गुट की पत्थरबाजी में बानुछापर के चंद्रकिशोर झा व दो अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। बेतिया सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि वहाँ के पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह को इस प्रकरण में हिरासत में लिया गया है। उनके अलावे दो अन्य को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। खबर है कि कुमारबाग रैक प्वाइंट पर दूसरी बार पाकुड़ से 56 बोगी गिट्टी(स्टोन चिप्स) शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे पहुंचने के बाद बेतिया के कुछ मजदूर माल उतारने के लिए कुमारबाग आए। इसी दौरान पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह के नेतृत्व में आसपास के लोग पहुंच गए और माल उतारने का विरोध करने लगे.




Recent Comments