दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : नाक के मस्सा के ऑपरेशन के दौरान एक मरीज की मौत, रक्तस्राव से हो गई, चिकित्सक व कर्मी ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में मरीज को ताला बंद कर फ़रार हो गए। इस दौरान परिजनों ने चिकित्सक के क्लीनिक पर हंगामा किया। घटना की ख़बर पर पहुँची पुलिस ने उग्र परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया। बता दें कि जिला के चिकित्सक डॉ प्रमोद तिवारी के क्लिनिक में मरीज की मौत की घटना हो गई। मझौलिया थाना क्षेत्र के नौतन खुर्द गांव निवासी प्रमोद शाह पिता जोखू शाह उम्र करीब 45 वर्ष की शल्य चिकित्सा(ऑपरेशन) शुक्रवार को हुई ।जिससे ऑपरेशन के दौरान ही मरीज की मौत हो गई, जबकि नर्सिंग होम संचालकों ने मृतक के शव को (ओटी) ऑपरेशन थियेटर में ताला मार रखा है जो अमानवीय है। पश्चिम चम्पारण जिला में यह कोई पहली घटना नहीं है, ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं, जबकि सरकार ने ऐसे स्थिति में हुई, मौत को लेकर कड़ा नियम बनाया है। जिससे मरीज के परिजनों को सहूलियत मिल सके, लेकिन यहाँ सब तो उल्टा होता दिख रहा है । डॉक्टर मौत के सौदागर बने हैं, इस घटना की लोगों ने कड़ी निंदा किया है। इस संदर्भ में इस संदर्भ में डॉ प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि मरीज के नाक में मस्सा काऑपरेशन किया गया, लेकिन उस को बचाया नहीं जा सका।




Recent Comments