बेतिया – गौनाहा:– *सखुआ लकड़ी के तीन चौपता के साथ बाइक जप्त तस्कर फरार*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मंगुराहा वन क्षेत्र में रविवार को अवैध तरीके से सखुआ लकड़ी को काटकर पातन कर रहे हैं वन तस्कर के सुजुकी मोटरसाइकिल के साथ तीन सखुआ का चैपेता को जप्त किया गया हैं ।
इसकी जानकारी देते हुए मंगुराहा रेंज के रेंज ऑफिसर म. अफसार ने बताया कि गश्ती के दौरान प्रक्षेत्र से वन तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की गई जिसमें तीन सखुआ के चौपेता के साथ सुजुकी बाइक को जप्त किया गया है वही अंधेरे का फायदा उठाकर वन तस्कर फरार हो गया हैं हलांकि वन तस्कर की पहचान कर ली गई है वह वन क्षेत्र के जम्हौली गाँव के लालज्योति राम है जो वर्षो पुराना लकड़ी तस्कर है । वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । उसकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी की जा रही है ।




Recent Comments