•कालाजार मरीजों के इलाज में केयर इंडिया टीम की भूमिका अहम

• केयर इंडिया टीम द्वारा मरीजों को निजी वाहन से अस्पताल लाया गया

छपरा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पूरे देश में लक डाउन लागू किया गया है । ऐसे में सभी सवारी वाहनों को बंद कर दिया गया है। जिससे मरीजों को अस्पताल आने-जाने में परेशानी हो रही है
हालांकि मरीजों की दर्द को समझने के लिए केयर इंकडिया की टीम ने बीड़ा उठाया है। कोरोना संकट के बीच कालाजार मरीजों का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा तथा उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। इसके लिए केयर इंडिया के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर केटीएस तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

कालाजार मरीजों को केयर इंडिया की टीम निजी वाहन या बाइक से अस्पताल तथा उनके घर छोड़ने के काम कर रही है।

कोरोना के बीच कालाजार को नहीं कर सकते नजरअंदाज:

केयर इंडिया के डीपीओ भीएल आदित्य कुमार ने बताया कोरोना संक्रमण के बीच कालाजार के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि कालाजार और कोरोनावायरस के कई ऐसे लक्षण मिलते जुलते हैं। इसलिए कालाजार मरीजों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है तथा बेहतर इलाज किया जा रहा है।