दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
गीतों के राजकुमार कविवर गोपाल सिंह नेपाली की जयंती के अवसर पर शनिवार सुबह हल्की बारिश के बीच बेतिया नगर के कविवर नेपाली पथ (पुराना बस स्टैण्ड) स्थित नेपाली जी की प्रतिमा स्थल की स्थानीय कवि-साहित्यकारों ने साफ-सफाई की। तदोपरान्त नेपाली जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण किया गया। मौके पर उपस्थित एम.जे.के. कॉलेज के से.नि. हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. परमेश्वर भक्त, राज इंटर कॉलेज के से.नि. विभागाध्यक्ष डॉ. गोरख प्रसाद ‘मस्ताना’, अरुण गोपाल, प्रीतम बावरा, चम्पारन साहित्य संस्थान के संयोजक दिवाकर राय व सह-संयोजक जगमोहन कुमार, किशोरी लाल अंशुमाली, चन्द्रिका राम, ज्ञानेश्वर कु. गुंजन, पवन पाठक आदि ने हिन्दी साहित्य में नेपाली जी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।





Recent Comments