सारण एसपी को नहीं पहचाने पुलिस वाले , आवाजाही कर रहे वाहनों से करते रहे वसूली

छपरा : हेलमेट लगये सिविल में बाइक से रात में घूम रहे सारण एसपी को रात्रि गश्ती कर रहे पुलिस के जवानो ने नहीं पहचाना और आवाजाही कर रहे वाहनों से अवैध वसूली में लगे रहे.ये सब देखकर एसपी भी अवाक रह गये.पुलिस वालों कि इसकी भनक अगले दिन मिली जब आठ पुलिस कर्मियों को एसपी कार्यालय से निलंबन का पत्र और आधे दर्जन होमगार्ड के जवानो को छः माह के लिए कार्य से वंचित करने का पत्र जारी किया गया.साथ ही भगवान बाजार थानाध्यक्ष से भी शोकॉज किया गया है कि क्यों नहीं पुलिस कर्मी थानाध्यक्ष के निगरानी में काम कर रहे है? बताया जाता है कि एसपी रात में अकेले बाइक से सिविल ड्रेस में हेलमेट लगाकर शहर में निकले थे तो सदर सीओ कार्यालय के पास बालू के ट्रकों से होमगार्ड के जवान , साहेबगंज में ट्रकों से पुलिस वाले और ब्रह्मपुर पुल के पास मवेशी लदे वाहनों से पुलिस वाले अवैध वसूली में मशगूल थे.ये सब अपनी आँखों के सामने देख एसपी अवाक रह गये और कारवाई कर अपनी मंशा पुलिस कर्मियों को बता दिया.इसकी चर्चा से एसपी कि छवि ईमानदार ऑफिसर में तो हो रहा है.लेकिन सवाल सीधा है कि अवैध वसूली कि छवि पुलिस की पुरानी है.एसपी के पदस्थापना के लगभग एक साल बीत जाने के बाद ही ऎसी कारवाई क्यों!




Recent Comments