AISF छात्रों ने अपनी विभिन्न माँगों को लेकर सारण जिलाधिकारी के समक्ष किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

छपरा : दिनांक 10 अगस्त 2018 को ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) सारण जिला इकाई के छात्रों ने अपनी विभिन्न माँगों जेपीयू स्नातक उतीॅण पंजीयन से वंचित छात्रों का जल्द पंजीयन कर परीक्षाफल जारी कर,अंकपत्र निर्गत किया जाए, राज्य सरकार हस्तक्षेप करे एवं बीएड मनमानी शुल्क वृद्धि वापस ली जाए, डीबीएसडी कालेज रामपुर,गरखा एवं लोक महाविधालय हाफिजपुर में प्रबंधन समिति विवाद का जल्द समाधान कर छात्रों,कर्मचारियों,शिक्षकों के हितों की रक्षा की जाए,
निजी शिक्षण संस्थाओं तथा कोचिंग सेन्टरों के संचालकों की मनमानी पर पूर्ण रोक लगाई जाए, समान स्कूल शिक्षा प्रणाली लागू की जाए, छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति के रूपये एवं किताबें मिले सुनिश्चित की जाए,सभी सरकारी तथा निजी शिक्षण संस्थाओं में छात्राओं की सुरक्षा की गारंटी की जाए,समान स्कूल शिक्षा प्रणाली लागू की जाए,
महाविद्यालय तथा विधालयों में नियमित क्लास चले,इसे सुनिश्चित बनाने हेतू निगरानी तंत्र की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए,भोजपुरी गीत में बढती दोअथीॅ गानों व अश्लील गीतकारों,गायकों, लेखको, पर पाबंदी लगा उचित कार्रवाई की जाए,छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति व किताबों का वितरण हो,यह सुनिश्चित की जाए,भोजपुरी गीतों में बढ़ती अश्लीलता पर पूर्ण रोक लगे।आदि को लेकर सारण जिलाधिकारी (सुब्रत कुमार सेन) के समक्ष किया रोषपूर्ण- प्रदर्शन| इसके पहले नगरपालिका मैदान से छात्रों का एक जत्था केन्द्र सरकार,राज्य सरकार,व स्थानीय शिक्षा प्रशासन के के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए निकला,जो म्युनिसिपल चौक होते हुए,थाना चौक घुमते हुए सारण समाह के पास पहुंचे।वहां पहुंचने के बाद छात्रों व मौजूद सुरक्षा- कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।जिसके बाद सारण जिलाधिकारी ने छात्रों की एक पाँच-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया।वार्ता में शामिल छात्र-प्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी के बीच करीब 45 मिनट तक विभिन्न मसलों पर गंभीरतापूर्वक वार्ता हुई।वार्ता के दौरान जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने छात्रों के एक-एक मसलों को गंभीरता-पूर्वक सुना, एवं सभी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं राज्य सरकार को अवगत करा, जल्द निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया।बीएड फिस वृद्धि मसले को सरकार के समक्ष रखने की बात कही।स्नातक उतीर्ण पंजीयन से वंचित छात्रों के हित में जल्द हीं जेपीयू कुलपति से बात कर समाधान का भरोसा दिलाया, भोजपुरी गानों में बढती अश्लीलता पर जल्द रोक लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों को पत्र लिखा जायेगा, वहीं उन्होंने आश्वासन दिया की जिले के तमाम निजी शिक्षण संस्थाओं की जांच करा दोषियों पर उचित कार्रवाई की जायेगी।। जिलाधिकारी से वार्ता करने वाले पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में राज्य-सह सचिव रंजीत पंडित, जिला सचिव राहुल कुमार यादव ,जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, राज्य-पाषर्द अमित नयन,रमेश कुमार सिंह थे। वहीं आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से विनय कुमार गिरि,विकास कुमार उपाध्याय, गजेन्द्र कुमार हिमांशु,गुडिया कुमारी,राजकुमारी, वंदना कुमारी नंदजी चौहान, विकास आलोक, कुमार बबलू, घनश्याम प्रसाद गुप्ता , पप्पू कुमार, रवि गुप्ता, आनंद कुमार सिंह, दिनेश कुमार, दीपक कुमार, अनमोल कुमार,विकास यादव,आदि सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।