Θ बेतिया – *टीईटी शिक्षकों के पदोन्नति की मांग को डीईओ को दिया ज्ञापन*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
*टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ , पश्चिम चंपारण इकाई के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शनिवार (08-09-2018 ) को जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष राहुल राज ने किया। संघ के सदस्यों ने प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड में न्यूनतम पांच वर्षों की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति देने की मांग जिला शिक्षा पदाधिकारी से की । विदित हो कि शिक्षक नियोजन नियमावली 2012 में वर्णित कंडिका 15 ( च ) के क्रम संख्या 3 के अनुरूप न्यूनतम पाँच वर्षों की सेवा पूर्ण कर चुके स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की पदोन्नति मध्य विद्यालय नियत वेतन के प्रधानाध्यापक के पद पर दी जाएगी*
*प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव उपेंद्र कुमार जिला महासचिव रविन्द्र कुमार सिंह , जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार , राजीव रंजन शास्त्री , कुमार अजीत राज , सचिव राजेश्वर प्रसाद , जिला प्रवक्ता सुनील तिवारी, कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार , सोशल मीडिया प्रभारी अमितेश कुमार शामिल रहे ।*
*उक्त जानकारी की अधिकारिक पुष्टि TET STET नियोजित शिक्षक संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमितेश कुमार ने किया।*




Recent Comments