बेतिया ।
बेतिया प्रखण्ड के बानूछापर पंचायत के पश्चिमी रेलवे गुमटी से संत कबीर रोड , बानूछापर जाने वाली मुख्य सड़क दुर्गा पूजा मंडप के पास वाली सड़क विगत 20 दिनों से जर्जर हालत में थी जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पंचायत के युवा समाजसेवी सह भाजपा नेता मुकेश यादव ने अपने खर्च से सड़क पर मिट्टी और राबीस भरवाकर उसे पुनः चलने योग्य बनवाया। बानूछापर के स्थानीय निवासी दीपू शर्मा , रवि रंजन , विशाल शर्मा , विकास पटेल , राकेश वर्मा , राजेश वर्मा नसीम मियाँ आदि ने बताया कि उक्त सड़क 20 दिनों से जर्जर है जिसको दुरुस्त कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार कहा गया लेकिन उनलोगों के द्वारा इस सम्बंध में कोई कारवाई नही की गई वहीं समाजसेवी सह भाजपा नेता मुकेश यादव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा उनको सूचित किये जाने पर अविलंब जर्जर सड़क की मरम्मत कराई गई ताकि ग्रामीणों को आने-जाने में असुविधा नही हो । विदित हो कि बानू छापर पंचायत का यह मुख्य सड़क है जहाँ से संतकबीर रोड होते हुए छावनी जाने का मुख्य मार्ग है और इसी में जिला शिक्षा कार्यालय भी है एवं रेलवे रैक पॉइन्ट से भी ट्रेक्टर और ट्रक भी इसी रास्ते से आते-जाते है फिर भी इस सड़क के मरम्मत पर प्रशासन का ध्यान नही जाना चिंता का विषय है जबकि कुछ युवाओं ने भी इस सड़क की मरम्मत के लिए सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर मांग की थी ।