दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के अवसर पर बिपिन उच्च माध्यमिक विद्यालय बेतिया में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा बुधवार को प्रातः 7.30 बजे से प्रभातफेरी निकाली गयी । जो मुहर्रम चौक से न्यू कॉलोनी प्रखण्ड कार्यालय होते हुए पुनः विद्यालय पहुँची। प्रभातफेरी के बाद विद्यालय परिसर में गाँधीजी एवं लालबहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर प्रभारी प्राचार्य राजीव रंजन एवं अन्य शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं संगीत शिक्षक कामेश्वर कुमार , परमेश्वर कुमार एवं छात्रों द्वारा भजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य राजीव रंजन ने बताया कि महात्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन ही सत्य और अहिंसा का संदेश देता है एवं सभी को बापू के विचारों से प्रेरणा लेने एवं आत्मसात करने की आवश्यकता है । इस दौरान बच्चों के बीच एक था मोहन का वाचन किया गया एवं मुस्तफा नवाज द्वारा ‘ डरपोक आजाद नही होते ‘ का सार बतलाया गया। कार्यक्रम के अंत मे सहायक शिक्षक प्रशांत प्रसाद एवं सुनील राम के देखरेख में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सुमन सिंह , प्रवेश कुमार पासवान , अनिल कुमार , कुमारी प्रियंका सिन्हा , संतोष कुमार रवि , एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।