छपरा के खलपुरा में ठनका गिरने से दर्जन भर लोग झुलसे, नौ लोगों की मौत

छपरा। मुफसिल थाना क्षेत्र के खलपुरा गांव मे रविवार की सुबह बारिश में ठनका गिरने से बधार में गए एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए।जिसमें नौ लोगों की मौत बताई जा रही है।मृतकों में
छपरा खलपुरा खलपुरा बाला गांव के लव बहादुर सिंह(62वर्ष) , रविन्द्र राय(50वर्ष), सुरेन्द्र सिह(50वर्ष) , अरविंद कुमार सिंह(28वर्ष), शेरपुर नई वस्ती के रामनाथ राय (45वर्ष),सहदेव राय(15वर्ष),नीतीश कुमार(12वर्ष),जितेंद्र राय(13वर्ष) और विशुनपुरा नई बस्ती के चंद्रदेव राय(45वर्ष) का नाम बताया गया है।

जबकि घायलों की सूची में खलपुरा के शशिभूषण सिंह(52 वर्ष), बिपिन बिहारी सिंह(48वर्ष), लवकुशपुर महराजगंज के गायत्री कुँअर(55वर्ष),मखदूमगंज के तपेश्वर राय(60वर्ष), रमउदार राय(60वर्ष),शेरपुर नई बस्ती के बीरबल राय(55वर्ष),देव कुमार राय(35वर्ष) बताये जा रहे हैं हैं। झुलसे आधे दर्जन से अधिक लोगो का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार मुफसिल थाना क्षेत्र के खलपुरा गाँव मे रविवार की सुबह आया बारिस मौत की बारिश साबित हुआ। गाँव के दर्जनों लोग सुबह में खलपुरा के दक्षिण यगशाला के पास बधार में सब्जी लाने और अपने फसलों को देखने गए थे, तभी अचानक मौसम का रुख बदला और बारिस के साथ आसमान में गरज होने लगी। लोग बारिस से बचने के लिए पास में स्थित फूस के पलानी में छुप गए। इस बीच आंधी-पानी के बीच ठनका गिरा।जसमें दर्जनभर से अधिक लोग झुलस गए।आनन फानन में लोगों ने पहले स्थानीय स्तर पर ट्रैक्टर और बाद में एम्बुलेंस की मदद से छपरा सदर अस्पताल भेजा गया।जहां पर मृतकों की संख्या नौ पर पहुंच गई।जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।