बीएसएनएल उपभोक्ता परेशान

#परवेज अख्तर/सिवान,
मैरवा (सिवान) : बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ता नेटवर्क को लेकर काफी परेशान हैं। रात मंे मोबाइल से नेटवर्क गायब रहता है। मझौली रोड के विजय कुमार ने बताया कि शाम होने के बाद नेटवर्क गायब हो जाता है। इससे कहीं भी बातचीत करने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि रात भर नेटवर्क गायब रहता है और सुबह होते ही नेटवर्क आ जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है टावर का जनरेटर रात में बंद कर दिया जाता है जिससे नेटवर्क फेल हो जाता है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को उपभोक्ताओं की सुविधा का ख्याल रखना चाहिए।