
मढ़ौरा ।
प्रखंड में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब प्रशासन ने अपनी मुस्तैदी दिखानी शुरु कर दी है । सीओ रविशंकर पाण्डेय ने प्रखंड के अंवारी, सेमलसराय और गौरा में कोविड प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए चिन्हित स्थानों पर वैरिकेटिंग कराया है । सीओ रविशंकर पाण्डेय ने बताया कि सेमलसराय में चार पुरुष, अंवारी में तीन महिला दो पुरुष, गौरा में चार पुरुष के कोरोना पॉजिटिव की सूची जिला से प्राप्त हुई है । संक्रमण को रोकने के लिए इन स्थानों पर माइक्रो कंटेंटमेंट जोन घोषित करते हुएं वैरिकेटिंग किया गया है । वैरिकेटिंग के भीतर से बाहर और बाहर से भीतर जाने पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है ।




Recent Comments