दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया : ऑटो में सवार महिला के साथ कतिपय आरोपितों ने नानोसती चौक के निकट लज्जा भंग कर मारपीट की और आभूषण व नकदी छीन लिया। मामले में महिला ने रामनगर बनकट पंचायत के नानोसती निवासी दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि वह टेंपो के साथ बेतिया जा रही थी, तभी चौक के समीप नानोसती गांव निवासी बालिस्टर यादव एवं अरुण यादव जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए एकाएक टेंपो का चाबी खींचकर मारपीट की।साड़ी ब्लाउज फाड़ डाला। सोने का मंगलसूत्र एवं नगद रुपया जबरदस्ती छीन ली। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि मामले में हरिजन अत्याचार अधिनियम तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह मामले का अनुसंधानकर्त्ता है।




Recent Comments