बेतिया – नौतन:– हंगामा करते पियकड गिरफ्तार 
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प. चं) बिहार :– 
नौतन — जगदीशपुर ओपी थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव से शुक्रवार के दिन संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करते तीन पियकड को जगदीशपुर ओपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को संध्या गश्ती के दौरान जमुनिया गांव से हंगामा करते हुये तीन पियकड को हिरासत मे लिया गया है गिरफ्तार संतोष प्रसाद पिता जग्गू साह पंचदेव गिरी पिता कृष्णन गिरी तथा मैनुदीन मिया पिता सफिअहमद मिया सभी अभियुक्त जिला मोतिहारी थाना पहाड पुर के निवासी है जिनके विरूद्ध काण्ड अंकित कर जेल भेज दिया गया ।