माँझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से ग्यारह वर्षीय एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ताजपुर निवासी स्व सत्येन्द्र महतो का पुत्र मुन्ना कुमार अपने भाई के साथ धान की खेती के काम मे लगा हुआ था। इसी बीच बारिश होने लगी तथा बज्रपात हुआ। किशोर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद
चारो तरफ चीख पुकार मच गया। मृतक तीन भाइयों में से दूसरे नम्बर पर था। जो कि सब्जी बेच कर घर का भरण पोषण करता था। मृतक की विधवा माँ मजदूरी करती है। मांझी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मौके पर पहुंचकर पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज पूर्व मुखिया विजय सिंह साधु दुबे मनीष सिंह तथा बीडीसी मनोज सिंह आदि ने मृतक की माता बबिता कुँवर को ढांढस बंधाया तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।




Recent Comments