बेतिया – बगहा:– विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन पूरे भक्तिभाव से छात्रों ने किया।

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बगहा :-प.च बगहा पुलिस जिला थाना क्षेत्र के सभी सरकारी एंव निजी विद्यालय के विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन वुधवार को पूरे भक्तिभाव व पूजा-अर्चना के साथ की गई. इस अवसर पर आरती के पश्चात मां की प्रतिमा को लेकर गाजे-बाजे के साथ नदी तालाबों तक ले जाया गया. जहां देवी की प्रतिमा को भावपूर्ण तरीके से विसर्जन किया गया।बताते चलें कि मंगलवार पड़ने के कारण मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन नहीं हो सका था. ऐसी मान्यता है कि मंगलवार के दिन मां की विदाई नहीं की जाती है. प्रतिमा विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की आंखे नम थी. हालांकि झूमते गाते सैकड़ों छात्रों ने हरहा नदी एंव बजड़ा तलाब के जलाशय में प्रतिमा का विसर्जन किया।मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा मां सरस्वती से विद्या व ज्ञान का वर मांगते हुए उन्हें विदा किया. इसके पहले विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों व बड़े-बुजुर्गों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एक दूसरे को पूजा की बधाई दी. मौके पर मां सरस्वती के जयघोष से पूरा माहौल भक्ति मय हो उठाश्।
बगहा थाना एवं अन्य जगहों के थानाध्यक्षों स्वयं निगरानी कर रहे थे।पुलिस प्रशासन द्वारा विसर्जन को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सड़कों के अलावा नदी तालाबों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी. विदाई के इस वेला में बगहा सहित ग्रामीण इलाकों में पूरा माहौल भक्ति के सागर में डूबा रहा. वहीं बगहा थाना क्षेत्र के सभी विद्यालयों मे सनफ्लॉवर चिल्ड्रेन्स एकेडमी, आर्यन कोचिंग क्लासेज के छात्रों ने धूम-धाम एंव शांतिपूर्ण रुप विसर्जन किये. वहीं आर्यन कोचिंग क्लासेज के निर्देशक साहेब दुबे एवं व्यवस्थापक आर्यन दुबे ने बच्चों के साथ पूजा अर्चना करते हुए मां शारदे को गड़क नदी में विसर्जन किये।




Recent Comments