परवेज अख्तर/ सिवान;
बसंतपुर।थानाक्षेत्र के रामपुर गांव के जनार्दन दुबे के घर मे लगे मोटर की चोरी रविवार की रात हो गई. मामले में पीड़ित के बयान पर कांड संख्या 319/ 19 दर्ज की गई है. बयान में कहा गया है की रात के करीब 11 बजे के बाद मेरे घर से मोटर की चोरी हो गई. उसके बाद चोरों को भागता देख मेरे लड़के शैलेश दुबे ने उनको पकड़ने की कोशिश की. बावजूद तीनो चोर भाग गए. भाग रहे चोरों में से एक को मेरे बेटे ने पहचान लिया. जो गांव का ही दीपक सिंह था. मामले में कारवाई करते हुए थाने के एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलौत ने सोमवार की देर शाम रामपुर के दीपक सिंह के घर से चोरी गई मोटर को बरामद कर लिया.
——————–




Recent Comments