बेतिया – बगहा :– काम में शिथिलता बरतने के आरोप में 10 वीडियो का वेतन रुका

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
काम में शिथिलता बरतने के आरोप में 10 वीडियो का वेतन रुका।
जिला उप विकास पदाधिकारी ने जांच के क्रम में लापरवाही बरतने वाले 10 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का वेतन स्थगित कर दिया है प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य की प्राप्ति में खरा नहीं उतरने के कारण ऐसा किया गया है इन प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने अपने निर्धारित लक्ष्य से कम टारगेट देने पर तथा प्रखंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्रामीणों को तक नहीं पहुंचाने के कारण इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम किस 70% से भी कम भुगतान किया गया है और लाभार्थी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लाभार्थियों को प्रखंड का चक्कर लगाते लगाते तलवा घुस गया है जिन प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों का डीडीसी के द्वारा वेतन काटा गया है उनमें बेतिया मैनाटांड़ भितहा, मधुबनी वह लोरिया प्रखंड आते हैं डीडीसी ने संवाददाता को बताया कि कुछ ऐसे भी प्रखंड है जहां द्वितीय किस्त का भुगतान 30% से कम किया गया है ऐसे प्रखंडों में चनपटिया नरकटियागंज बगहा-1 रामनगर सीता मैनाटांड़ भितहा व मधुबनी के नाम शामिल हैं कुछ ऐसे प्रखंड भी हैं जहां प्रधानमंत्री आवास योजना का तृतीय किस्त का भुगतान मात्र 2 परसेंट से भी कम किया गया है इन्हीं सब कारणों को देखते हुए 10 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है।




Recent Comments