बेतिया – बगहा:– लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में शिक्षक हुए गिरफ्तार

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प. च बिहार:–
बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र में एक शिक्षक को लाखों की ठगी करने और फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक स्थानीय युगल सह जनजाति बालिका विद्यालय में कार्यरत है।
पुलिस के अनुसार लौकरिया थाना छेत्र के बैरिया खुर्द निवासी लक्ष्मीकांत काजी बताये जा रहे है लोगों से शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर लेने का मामला उजागर हुआ है। उसके विरुद्ध कई लोगों ने न्यायालय में मामला दर्ज कराया है, जिसमें शिक्षक के ऊपर न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट निर्गत किया गया था। लौकरिया थाना की पुलिस ने सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही शिक्षक के सहोदर भाई दीपनारायण काजी के ऊपर भी न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट है, लेकिन वह फरार है। जल्द ही वह गिरफ्तार लिया जायेगा।




Recent Comments