
किसान गोष्ठी आयोजित
लहलादपुर(सारण)। जल जमाव की वजह से प्रखंड के किशुनपुर लौवार व पुरुषोत्तमपुर पंचायत में गेंहू की खेती अब तक शुरु नहीं हो सकी हैl जल निकासी के लिये कोई ठोस उपाय नहीं होगा तब तक खेती संभव नहीं हैl ये बातें नाजिरगंज के किसान नेता श्याम सुंदर सिंह ने कहीl किसानों को तकनीकी जानकारी देने के लिये कृषि विभाग ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया थाl किसान गोष्ठी में किसानों ने खेती बारी से जुड़े समस्याओं को रखाl मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कई समस्याओं का निदान कियाl भटवलिया गांव के किसान हरेंद्र कुमार ने नीलगाय व आवारा पशुओ से होने वाली फसल क्षति को बड़ा नुकसान बतायाl इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन किसान ब्रजेश तिवारी व कृषि पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कियाl कई महिला समूहों को मुफ्त में बीज दिया गयाl मौके पर महिला किसान कांति देवी,माया देवी,उषा देवी, बीरेंद्र कुंवर, धर्मेंद्र सिंह,मुकेश कुमार रजक,कमलेश सोनी,सुभाष प्रसाद व अन्य मौजूद रहेl कार्यक्रम का संचालन बिष्णुपाल शर्मा ने कियाl




Recent Comments