दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत बगहा पुलिस जिला के योगापट्टी (नवलपुर) थाना अंतर्गत ढधवा खलवा टोला के झक्कर मुल्ला के पुत्र कुख्यात अपराधी बंसी चौधरी उर्फ पटारू चौधरी, जो डकैती, हत्या सहित दर्जनों जघन्य आपराधिक मामलों में पश्चिम चंपारण और बगहा पुलिस के लिए वांछित रहा। फिरौती और सशस्त्र लूट के मामलों में बेतिया व बगहा पुलिस को उसकी तलाश वर्षों से रही। बंशी उर्फ पटारू चौधरी ने बगहा एसपी राजीव रंजन के सामने 16 जुलाई19 को आत्मसमर्पण किया। एसपी, बगहा पुलिस जिला, राजीव रंजन, ने पत्रकारों को बताया कि बंसी चौधरी 18 वर्ष से ज्यादा वर्षों से गिरफ्तारी से बचता रहा है। एसपी बगहा ने कहा कि वे बंशी चौधरी उर्फ पटारू चौधरी के पुनर्वास के लिए डीएम, पश्चिम चंपारण के माध्यम से राज्य सरकार को सिफारिश करेंगे।