मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-

मझौलिया।मझौलिया चौक के निकट ठेला पर खीरा विक्री करनेवाले युवक पर पुलिस ने डंडा चला दिया, नतीजतन खीरा बिक्रेता पन्नालाल साह का बायां बाह जख्मी हो गया।इस घटना से आक्रोशित्त ठेला चालको ने गोलबंद होकर मझौलिया चौक स्थित चौराहे पर हंगामा कर सड़क जाम किया और टायर जलाकर आगजनी की।बताया गया है कि पिछले चार दिनों से मझौलिया सब्जी मंडी को बिनवालिया की ओर स्थानान्तरित करने की पहल पुलिस कर रही है।अभी मझौलिया हाई स्कूल के मैदान में सब्जी बिक रहा है।यहाँ सटे ही कोरेंनटाईन हॉल है।इससे बचाव के लिए प्रशासन सब्जी। मंडी को बिनवालिया चिमनी के पास स्थांतरित करने की घोषणा की है।परंतु सब्जी विक्रेता वहां नही जाना चाह रहे है।इसी पर पुलिस और सब्जी विक्रेता आमने सामने है।सोमबार के दिन पुलिस की पिटायी से इस मामले को बल मिल गया और सभी सब्जी विक्रेता गोलबंद हो गये।
थांनाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि ठेला चालक खीरा विक्रेता को पीएचसी में इलाज करा दिया गया है।